Watch Video- कंगना रनौत ने संसद में ली शपथ, फिर तुरंत विपक्ष पर भड़की, बोले- देखते हैं चिल्लमचिल्ली करेंगे या.

Kangana Ranaut Oath Ceremony Video

Kangana Ranaut Oath Ceremony Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना जलवा कायम करने के बाद अब राजनीति में भी दमदार एंट्री मारी है। पहले ही प्रयास में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP सांसद बनकर संसद पहुंच गई हैं। अब अभिनेत्री ने शपथ ली है जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।

शपथ लेने के बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुईं और कहा, "जैसा कि पीएम ने कहा, पूरे देश को उम्मीद है कि विपक्ष अधिक जिम्मेदार होगा। इस बार का विपक्ष अच्छा विपक्ष साबित होगा तो आइए देखें कि इस बार वह क्या करते हैं। देखते हैं कि इस बार भी वह सिर्फ चिल्लमचिल्ली करेंगे या फिर कुछ अलग भी करते हैं।"

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी कंगना हर मुद्दे पर बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। मंडी लोकसभा सीट के लिए कंगना रनौत की सीधी टक्कर कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह से थी, लेकिन मंडी की जनता ने कंगना रनौत पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 74755 वोटों से जीता दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X