कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना पर साधा निशाना, कहा, 'बॉलीवुड माफिया के चापलूस आउटसाइडर'
सुशांत सिंह राजपूत केस के बीच कंगना रनौत एक के बाद एक कई फिल्म कलाकारों पर निशाना साध चुकी हैं। इंडस्ट्री में एक बार फिर इनसाइडर और आउटसाइडर की जुबानी जंग शुरु हो चुकी है। सुशांत केस को लेकर फिल्मी परिवार से आए कलाकारों को लोगों ने काफी ट्रोल किया है। ऐसे में ज्यादातर कलाकारों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।
वहीं, कंगना रनौत सिर्फ नेपोकिड्स ही नहीं, बल्कि बाहर से आए कलाकारों पर भी गुस्सा निकाल रही हैं। इस बार घेरे में आए हैं आयुष्मान खुराना। कंगना ने आयुष्मान को चापलूस आउटसाइडर कहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान नेपो किड्स और बॉलीवुड माफिया का साथ देते हैं क्योंकि उन्हें बॉलीवुड में टिके रहना है।

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन उनकी टीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जिसके जरीए वो लगातार अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। हाल ही में कंगना और तापसी पन्नू के बीच जुबानी घमासान देखने को मिला था। अब उन्होंने आयुष्मान खुराना पर सवाल उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications