तापसी पन्नू की पिंक नहीं, कंगना रनौत ने शुरू की थी No Means No की पहल, देखिए वायरल वीडियो
कंगना रनौत उन चंद लोगों में से हैं जो कोई भी बयान दें, वायरल ज़रूर हो जाता है। अब कंगना का एक वीडियो उनकी बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, कंगना ने सब कुछ पिंक और तापसी पन्नू के पहले ही शुरू कर दिया था।
गौरतलब है कि तापसी पन्नू और उनकी फिल्म पिंक से एक लहर जारी हुई थी - No Means No की। इस वीडियो में भी कंगना इसी बारे में बात कर रही हैं लेकिन ये वीडियो तापसी की फिल्म पिंक की रिलीज़ से दो साल पहले का है।

ये वीडियो क्लिप है आमिर खान के शो सत्यमेव जयते का। इस क्लिप में कंगना रनौत कहती दिखाई देती हैं कि मुझे ये कभी समझ ही नहीं आया जो लोग कहते हैं कि लड़कियां ना कहें तो उसका मतलब हां होता है या लड़की की ना में ही हां छिपी होती है।
अगर मुझे कोई लड़का नहीं पसंद है और मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती हूं तो मैं उससे पीछे हटने को कहती हूं। और अगर मैं ऐसा कहती हूं तो मेरा एक ही मतलब है ना। ना का मतलब हमेशा ना ही होता है।
अब ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो चुका है। वैसे ये तो रहा कंगना का केवल एक बयान। यहां देखिए कंगना के कुछ और बोल्ड और वायरल बयान -


Click it and Unblock the Notifications