सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: कंगना रनौत से पूछताछ पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किया मदद का वादा
खबर थी कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। अब कंगना की टीम ने ट्विटर पर इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
Recommended Video
लेकिन साथ ही कंगना की टीम ने कंगना की ओर से वादा करते हुए कहा है कि अगर ऐसी ज़रूरत पड़ती है तो कंगना पुलिस की पूरी मदद करेंगी।

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड पर कंगना का गुस्सा फूटा था और उन्होंने वादा किया था कि वो अब चुप नहीं बैठेंगी और ये मूवी माफिया का सच सबके सामने लाएंगी।
इतना ही नहीं सुशांत केस में बिहार में करण जौहर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ जिसकी एक पार्टी कंगना रनौत को बनाया गया और कंगना ने इस बात का साथ दिया।
कंगना ने सुशांत के समर्थन में एक वीडियो बनाया और उन सब वेबसाइट्स का पर्दाफाश किया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में ब्लाईंड आईटम लिखकर सुशांत कि छवि बिगाड़ने की कोशिश की। इस वीडियो में कंगना ने और कुछ बातें भी साफ कहीं -


Click it and Unblock the Notifications












