MP बनने के बाद फिल्मों पर जरा भी ध्यान नहीं दे पा रही हैं कंगना रनौत, बोलीं- सांसद बनना एक बहुत बड़ी...

Kangana Ranaut Latest News: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों की वजह से आए दिनों हेडलाइन्स में बनी ही रहती हैं। कंगना अपने विपक्षी दल पर निशाना साधने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। सांसद के साथ ही कंगना एक एक्ट्रेस भी हैं। राजनीति में जाने से पहले कंगना रनौत की कई फिल्में रिलीज हुईं थीं, लेकिन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जरा भी कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं अब कंगना के पास सांसद होने के नाते कई बड़े काम और चुनौतियां हैं। हालांकि बिजी शेड्यूल होने के बाद भी कंगना राजनीति और फिल्मों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश तो कर रही हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।
क्वीन, फैशन, तनु वेड्स मनु, मिले ना मिले हम जैसी कई बड़ी फिल्में देने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में वराइटी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर बात कही है। चलिए जानते हैं कि अब फिल्मों को लेकर कंगना का क्या कहना है।
कंगना इस इंटरव्यू में कहती हैं 'सांसद होना एक बड़ी डिमांडिंग जॉब है। मेरे लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ आई है जिस वजह से मुझे वहां भी ध्यान देना पड़ता है। मुझे लगातार हिमाचल जाना पड़ता है। वहां की कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। यह देखना पड़ता है कि चीजें ठीक तरीके से हो रही हैं या नहीं। बाढ़ की वजह से शेड्यूल थोड़ा टाइट है। कंगना आगे कहती हैं कि राजनीति में और फिल्म इंडस्ट्री में अब संतुलन बैठाना पड़ता है।'
कंगना इसके आगे कहती हैं कि 'मेरी फिल्मों और काम पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है। मेरे प्रोजेक्ट्स को इंतजार करना पड़ रहा है। अभी तक तो शूटिंग भी शुरू नहीं कर पाई हूं। वह कहती हैं कि अभी उन्हें कई चीजों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। शायद शीतकालीन सत्र में डेट्स मैनेज कर पाएं।'
कंगना अपने इंटरव्यू में आगे कहती हैं कि वह अपने दोनों ही कामों को पूरी तरह से संभालने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि आने वाले समय में जिस भी चीज में मेरी ज्यादा जरूरत महसूस होगी या जो भी काम मुझे इंगेज करेगा मैं पहली वही करूंगी, लेकिन फिलहाल तो मेरी जिंदगी में अभी बहुत कुछ हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications