कंगना रनौत की अगली फिल्म 'सिमरन' का पोस्टर आउट..शानदार
कंगना रनौत की अगली फिल्म सिमरन का पोस्टर आउट हो गया है।आप भी देखिए।
कंगना रनौत की अगली फिल्म सिमरन का पोस्टर आउट हो चुका है। फिल्म का पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे कंगना रनौत वाकई एक और सुपरहिट फिल्म देने के लिए तैयार हैं। फिल्म15 सितंबर 2017 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर भी जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।
फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नही दी गई है। फिल्म को डायरेक्ट हंसल मेहता ने किया है और उन्होंने खुद कहा है कि ये काफी क्यूट और अलग तरह की फिल्म है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत की आखिरी फिल्म इस साल जनवरी में रंगून रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म में कंगना रनौत के अलावा सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
कंगना रनौत एक बार शानदार फिल्म के साथ सितंबर में आएगी।दर्शकों को उनकी एक और अच्छी फिल्म का इंतजार है। भले रंगून फ्लॉप हुई हो लेकिन कंगना पर से दर्शकों का विश्वास नहीं खत्म नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











