धमाकेदार एक्शन फिल्म करेंगी कंगना रनौत- EPIC ड्रामा होगी ये बिग बजट फिल्म
मणिकर्णिका के बाद, खबर थी कि कंगना रनौत अपनी बॉयोपिक का निर्देशन करने वाली हैं। लेकिन बता दें, एक्ट्रेस अब एक एक्शन फिल्म की तैयारी में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने खुलासा किया कि उनकी अगली फिल्म एक एपिक ड्रामा होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन होगा। यह एक बिग बजट फिल्म होगी। फिल्म की तैयारी भी शुरु हो चुकी है।
कंगना ने कहा, 'मैं बतौर निर्देशक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली हूं। ये एक एक्शन फिल्म है। एक एपिक ड्रामा. इसमें मेरा काफी समय जाने वाला है.. हमने स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है और अब जल्द ही एक फोटोशूट कराया जाएगा। इसके बाद फिल्म की पोस्टर रिलीज कर दी जाएगी। बता दें, कंगना ही फिल्म में मेनलीड किरदार में होंगी।

डाइरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखने को लेकर कंगना ने कहा, मैं मणिकर्णिका में एक कलाकार और एक निर्देशक के रूप में मैं मेरे काम करने के तरीके से खुश हूं। अब बतौर निर्देशक दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय है।
एक्ट्रेस ने कहा कि बॉलीवुड में बड़े बजट की कई पीरियड ड्रामा फिल्में आ चुकी हैं। बाहुबली, संजय लीला भंसाली की फिल्म और या मणिकर्णिका लेकिन फिल्म सभी से अलग है। इस तरह की फिल्में हम अक्सर पर्दे पर देखते हैं। मेरी फिल्म रियल लाइफ पर आधारित होगी, जिससे मैं खुद काफी आकर्षित हूं। फिलहाल कंगना इसके अलावा मेंटल है क्या, पंगा और जयललिता की बॉयोपिक कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications