रिहाना पर कंगना रनौत का नहीं थम रहा गुस्सा, बताया पॉर्न सिंगर- शेयर की पॉप स्टार की एडल्ट PHOTOS

कंगना रनौत के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से अपनी मांगे पूरी करने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया और इसके बाद तमाम ग्लोबल स्टार्स इस किसान आंदोलन में जुड़ते गए। जिसमें पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा जैसे मशहूर नाम भी शुमार है। रिहाना के ट्वीट के बाद कंगना रनौत ने उनपर विवादित बयान दिया। एक बार फिर कंगना रनौत ने रिहाना पर निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने रिहाना को पॉर्न सिंगर बताया। तो वहीं उनकी कुछ हैरान करने वाली फोटोज को भी शेयर कर लेफ्ट वाली बताया। कंगना रनौत के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया दो धड़ो में बंटा नजर आया। कुछ कंगना के समर्थन में दिखे तो कुछ ने रिहाना की आवाज को बुलंद किया।

बता दें मंगलवार को रिहाना ने ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा था, हम लोग इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं? इस ट्वीट पर कंगना रनौत भड़क गईं। कंगना ने लिखा क्योंकि ये लोग किसान नहीं बल्कि आतंकवादी है।ये लोग इंडिया को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चीन जैसा देश हमारे देश पर कब्जा कर रहे। साथ ही रिहाना को बेवकूफ कहा।

रिहाना के महज 6 शब्द लिखने के बाद किसान आंदोलन का रुख चेंज हो गया। पूरा विश्व इस आंदोलन पर रिएक्ट करने लगा और इसके बाद भारत सरकार को भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर करने पड़ गई। लेकिन सोशल मीडिया देखते ही देखते कंगना बनाम रिहाना हो गया। कंगना के समर्थकों ने उनके लिए ट्वीट किए तो रिहाना व अन्य स्टार का जवाब कंगना ने बैक टू बैक ट्वीट में दिया।

कंगना ने रिहाना की एडल्ट फोटो शेयर की

कंगना ने रिहाना की एडल्ट फोटो शेयर की

कंगना ने रिहाना की एडल्ट फोटो शेयर करते हुए लिखा, संघी नारी सबसे भारी बनाम लब्रू (लिबरल) रोल मॉडल। आओ सभी भारतीयों आज इन्हें अपनी ताकत दिखाते हैं।

ये राम राज्य है

ये राम राज्य है

एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ये कोई इटालियन सरकार थोड़े है, ये राम राज्य है। श्रीराम ने समुद्र देवता से भी तपस्या करके रास्ता मांगा था, जब नहीं मिला तो फिर क्या हुआ??

रिहाना पर कंगना का नया ट्वीट

रिहाना पर कंगना का नया ट्वीट

कंगना ने एक वीडिो शेयर की। इसमें दिखने वाले शख्स को कंगना ने रिहाना का दोस्त बताया। कहा कि ये शख्स आंतकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। पॉर्न स्टार(रिहाना) इसे फॉलो करती हैं।

दिलजीत दोसांझ पर निशाना

दिलजीत दोसांझ पर निशाना

कंगना ने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा, वह लिखती हैं- इसको भी अपने दो रूपये बनाने हैं। ये सब कबसे प्लान हो रहा है। एक महीना कम से कम लगेगा। वीडियो का ऐलान करने में। इसके बाद दिलजीत ने कंगना का जवाब दिया। वह लिखते हैं, दो रुपये अपने वाली जॉब के बारे में मुझे मत बताईए। गाना तो मैं आधे घंटे में बना लेता हूं। तुम्हें हर जगह बोलना होता है। तुम अपना काम करो।

इसके बाद कंगना ने दोबारा ट्वीट किया। वह लिखती हैं, मेरा एक ही काम है देश भक्ति। वहीं करती हूं सारा दिन। मैं तो वहीं करूंगी लेकिन तेरा काम तुझे नहीं करने दूंगी खलिस्तानी।

कंगना ने किए बैक टू बैक ट्वीट्स

कंगना ने किए बैक टू बैक ट्वीट्स

न सिर्फ रिहाना बल्कि दिलजीत दोसांझ से लेकर अन्य यूजर्स के ट्वीट को रिट्वीट करके कंगना रनौत ने ढेर सारे ट्वीट किए। वह इन पोस्ट में इन्हीं मुद्दों को लेकर कहती नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X