जयललिता की बॉयोपिक फिल्म 'थलाइवी' से कंगना रनौत का नया लुक रिलीज- शानदार है पहली झलक

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' नया पोस्टर रिलीज किया गया है। जयललिता की इस बॉयोपिक फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। कंगना के लुक की भी काफी तारीफ हो रही है, यहां कंगना हूबहू जयललिता की तरह दिख रही हैं। विजय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तीन भाषाओं में 26 जून को रिलीज होगी।

फिल्म में जयललिता के जीवन पर आधारित चार भाग दिखाए जाएंगे, जिसमें उनके फिल्म एक्ट्रेस से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा कमान एल विजय के पास है।

Thalaivi

जयललिता के रोल में ढलने के लिए कंगना ने प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया है। पहले भी फिल्म से कंगना का एक लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहा था। इस फिल्म के लिए कंगना ने अपना वजन भी बढ़ाया है।

इससे पहले फिल्म 'थलाइवी' से अरविंद स्वामी का भी लुक सामने आया था, जिसमें वह पॉलिटीशियन एमजी रामाचंद्रन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी केवी विजय प्रसाद ने लिखी है।

कोई शक नहीं कि कंगना भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, जयललिता की पहली फिल्म 'आइराथिल ओरुवन' थी। इस फिल्म में वो एमजीआर के साथ दिखाई दी थी। ये सुपरहिट फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 1965 से लेकर 1973 तक जयललिता ने एमजीआर के साथ करीब 28 फिल्मों में काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X