जब National Film Awards 2023 की लिस्ट में नहीं आया कंगना रनौत का नाम, तो एक्ट्रेस ने निकाला गुस्सा

Kangana Ranaut

National Film Awards 2023: सिनेमा जगत में इस वक्त खुशी का माहौल है क्यों कि 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards 2023) की घोषणा कर दी गई है। अब अवॉर्ड्स की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में अनाउंसमेंट के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फिल्म 'थलाइवी' को कोई प्रशंसा नहीं मिलने के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023' के विजेताओं के बारे में भी अपने विचार साझा किए हैं।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर कंगना के विचार-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही खुलकर बात करती हैं, मुद्दा कोई भी हो कंगना कभी भी किसी से बिना डरे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया के जारिए फैंस तक अपना विचार पहुंचाती हैं। हाल ही में जब नेशनल फिल्म अवॉर्डस की घोषणा हुई तो कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने विनर्स को बधाई दी है। साथ ही 'थलाइवी' को अवॉर्ड न मिलने पर बड़ी बात कहती नजर आई हैं।

अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए नोट में लिखा है,- 'नेशनल अवॉर्ड्स 2023 के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक ऐसा कला कार्निवल है, जो देश भर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है, यह जानना और सभी भाषाओं के महत्वपूर्ण काम से परिचित होना वास्तव में जादुई है।'

'थलाइवी' के कोई भी नेशनल अवॉर्ड नहीं जीतने पर अपने विचार साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'आप सभी निराश हैं कि मेरी फिल्म थलाइवी ने कोई भी पुरस्कार नहीं जीता। कृपया जान लें कि मुझे कुछ मिले या न मिले फिर भी मैं कृष्ण की सदैव आभारी हूं। जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं, और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे दृष्टिकोण की भी सराहना करनी चाहिए। कला व्यक्तिपरक है और मैं सचमुच मानती हूं कि जूरी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं। हरे कृष्ण।'

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट-

एक के बाद एक शानदार फिल्में देने वाली कंगना रनौत इस समय अपनी बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल में हैं। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी के साथ कंगना रनौत अपनी दूसरी फिल्म तेजस को लेकर भी खबरों में, इस फिल्म के लिए अभिनेत्री खास उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X