..................... Kangana Ranaut: My mother would have married me off at 16, मां की चलती तो 16 साल में हो जाती कंगना की शादी - Hindi Filmibeat

मां की चलती तो 16 साल में हो जाती कंगना की शादी

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनाउत की निजी जिंदगी में झांक कर देखें, तो कई सारे राज दफ्न मिलेंगे। उन्‍हीं में से एक राज कंगना ने तब खोला जब वो अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्‍होंने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि 16 साल की उम्र में ही कंगना की शादी हो जाये। कंगना की मां के अनुसार 16 साल ही शादी के लिये सही उम्र है।

कंगना ने आगे बताया कि उनका भाई 22 साल का हो गया है और उनकी मां उसकी शादी कराने के लिये पीछे पड़ी हुई हैं। उनकी मां को लगता है कि भाई की शादी की उम्र भी निकल गई। थैंक यू मॉम नाम के ईवमेंट में कंगना अपनी मां आशा के साथ आयी थीं। कंगना की मां भी मीडिया से मुखातिब हुईं और बोलीं, "कंगना बचपन से ही काफी मेहनती और अपने काम के प्रति निष्‍ठा रखती थी। साथ में बहुत शरारती भी थी।"

कंगना ने इस मौके पर अपनी मां को धन्‍यवाद देते हुए कहा, "मां ने मुझे खाना बनाने से लेकर झाड़ू लगाने तक सब सिखाया। अगर मैं अभिनेत्री नहीं होती, तो मेरा करियर तो पहले ही सेट हो चुका था.... लेकिन मैं मां को तहे दिल से धन्‍यवाद देना चाहूंगी कि मेरे सपनों को पूरा करने में उन्‍होंने बहुत सारे त्‍याग किये और मेहनत की।" इस मौके पर कंगना अपनी मां के लिये कुछ पौधे लेकर पहुंचीं, क्‍योंकि मां को गार्डेनिंग का काफी शौक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X