जब संसद में लहराया कंगना रनौत का पल्लू.. 56 इंच की हो गई नेताओं की छाती, देखती रह गई प्रियंका गांधी

Kangana Ranaut Parliament Saree: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रोफेशनल लाइफ में अपने बॉसी लुक्स से एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। पार्लियामेंट से आए दिन कंगना रनौत के फॉर्मल साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। मॉनसून सत्र में कंगना रनौत रोज सांसद में आती जाती स्पॉट की जाती हैं और इस दौरान उनके लुक्स सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने रहे हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस के क्लासी अंदाज पर हर किसी की नजरे थमी की थमी रह गई हैं।
कंगना रनौत के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान मधुबनी प्रिंट सिल्क साड़ी में गदर मचाती दिखाई दे रही हैं। कंगना ने अपने इस लुक को कंट्रास्ट स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज के साथ टीम अप किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस और सांसद ने इसे मिनिमल ज्वैलरी के साथ पेयर किया जिसमें सबसे ज्यादा हाईलाइट उनके सनग्लासेज हो रहे थे।
लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए एक अंडरस्टेटेड लग्ज़री की झलक भी थी, और इसकी बस एक ही वजह थी उनका Hermès का महंगा बैग। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Hermès फ्रांस का एक नामी और लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो अपने हाई-क्लास हैंडमेड बैग्स के लिए जाना जाता है।
इस ब्रांड के Birkin और Kelly बैग्स फैशन वर्ल्ड में कल्ट-क्लासिक माने जाते हैं। संसद में कंगना ने Hermès Herbag Messenger 39 बैग कैरी किया, जिसकी कीमत वेबसाइट के अनुसार 34,850 युआन यानी करीब ₹4,25,000 है. यह बैग लेदर का था और इसका बेज़ कलर उनकी कॉटन साड़ी के पीच शेड से पूरी तरह मेल खा रहा था, जिससे उनका लुक और भी कोऑर्डिनेटेड नजर आया।
इस दौरान कंगना के काफी सारे तस्वीरें और वीडियो सामने आएं हैं। जहां कई तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन कार्पेट से गुजरती हुई अपने गाड़ी की ओर जाती दिखाई दे रही हैं तो वहीं एक तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ ही उनका सामने होता दिखाई दे रहा हैं और प्रियंका भी उन्हें देखती की देखती ही रह गईं।
सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के इन फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। जहां तमाम लोग उनके अंदाज को पार्लियामेंट में ग्लैमर का तगड़ा तड़का बता रहे हैं तो वही कुछ लोग दूसरे सांसदों के रिएक्शन पर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि कंगना को देखते ही हर पार्टी के नेता की छाती 56 इंच की हो गई होगी।


Click it and Unblock the Notifications


