Viral Video- कंगना रनौत की मिमिक्री करना पाकिस्तानी कलाकार को पड़ा भारी, मच गया बवाल

Kangana Ranaut Pakistani Mimicry Video: कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत अक्सर ऐसे बयान दे देती हैं जिनकी वजह से हंगामा मच जाता है। हाल ये हो चुका है कि कंगना रनौत को लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जानने लग गए हैं। अब तो इंडिया के साथ साथ पाकिस्तान के लोग भी कंगना रनौत के बारे में बात करने लगे हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला कंगना रनौत की मिमिक्री करती नजर आ रही है। इस महिला ने इतने अच्छी तरह से कंगना रनौत को मिमिक किया कि हर कोई हैरान ही रह गया। वीडियो में ये महिला हूबहू कंगना रनौत की तरह बात करती दिख रही है।
एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे के अनुसार, ये महिला कंगना रनौत बनकर सोशल मीडिया पर छ गई है। लोग इस महिला की एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस महिला की भी मजाक बना रहे हैं। लोग कह रहे हैं किसी को भी कंगना रनौत की मजाक बनाने का हक नहीं है। केवल कंगना रनौत के फैंस ही उनकी मजाक बना सकते हैं। किसी पाकिस्तान के इंसान को ये काम करने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में भी कंगना रनौत काफी फेमस हैं। लोग पाकिस्तान में रहकर भी कंगना रनौत पर काफी नजर रखते हैं। ऐसे में कंगना रनौत की मिमिक्री का वीडियो वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं है। इस वीडियो से अनजान कंगना रनौत सांसद बनने के बाद लगातार बयानबाजी कर रही हैं। कुछ समय पहले ही कंगना रनौत ने दावा किया था कि बॉलीवुड के सितारे उनका शोषण करते हैं।
कंगना रनौत ने कहा था कि बॉलीवुड के सितारे डिनर के बहाने लोगों को बुलाते हैं। अगर कोई इन सितारों की बात न माने तो उसे एक कीमत भी चुकानी पड़ती है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टीवी न्यूज की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ।


Click it and Unblock the Notifications