सनी देओल की वजह से परेशान हैं कंगना रनौत
[बॉलीवुड समाचार] कंगना रनौत आजकल गुस्से में है। एकदम हीट मोड पर। और इन सबका कारण है सनी देओल। वैसे देखा जाए तो सनी भी नहीं बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार की ही पूरी गलती। लेकिन कंगना फिलहाल सबसे काफी नाराज़ हैं और चाहें तो कोर्ट भी ले जा सकती हैं।
दरअसल हुआ यूं कि कंगना रनौत को हाल ही में जानकारी मिली को 2 साल से डिब्बाबंद आई लव न्यूयॉर्क जुलाई अगस्त में रिलीज़ की जाएगी। इस बारे में किसी ने भी कंगना को नहीं बताया। यहां तक की फिल्म की प्रमोशन स्ट्रैटेजी भी बनाई गई पर कंगना उसमें शामिल नहीं थीं।
[SCORE CARD: कंगना 'तनु' रनौत VS दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
कंगना और सनी देओल की ये फिल्म दो साल से पूरी होकर पड़ी है पर कभी ना कभी कोई ना कोई प्रॉब्लम आ ही जाती है। अब जब कंगना की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है तो तो कंगना का फायदा उठाकर फिल्म को चुपचाप रिलीज़ किया जा रहा है।
[शाहरूख, सलमान की STARDOM से कहीं आगे निकल चुके हैं ये ACTORS]
लेकिन कंगना जो इस समय परफेक्ट फॉर्म में चल रही हैं ऐसा कुछ नहीं चाहतीं। ऐसा होने से उनका करियर बीच में ही बंद हो जाएगा। इसलिए वो इस मुद्दे को यहां लेकर आई हैं। मीडिया के सामने। भई पॉइंट तो कंगना का सही है। है ना !!!


Click it and Unblock the Notifications

