कंगना रनौत की अगली फिल्म 'मेंटल है क्या'- आगे बढ़ी रिलीज डेट, ये है वजह?
Recommended Video

मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत की अगली फिल्म होगी 'मेंटल है क्या'। कंगना और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म को मई तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर।
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अफवाहों में है कि कंगना मणिकर्णिका की रिलीज के बाद कुछ समय का आराम चाहती हैं, जिस वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है। यदि फिल्म मार्च में रिलीज होती है तो कंगना को फिर से प्रमोशन में लगना पड़ेगा। जबकि मणिकर्णिका जैसी भारी भड़कम फिल्म करने के बाद कंगना कुछ समय के लिए खाली वक्त एन्जॉय करना चाहती हैं। लिहाजा, कंगना ने निर्माताओं से गुजारिश की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुडी ने कंगना की बात मानते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे करने का फैसला लिया है। फिल्म अब मार्च के बजाय मई में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मेंटल है क्या की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। लेकिन फिल्म का प्लॉट क्या है फिलहाल किसी को नहीं पता है। फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा, उनका किरदार ऐसा है जिसे लेकर दर्शकों के लिए बताना मुश्किल रहेगा कि वाकई उसके साथ कुछ हुआ है या फिर यह महज उसका भ्रम है।


Click it and Unblock the Notifications