मुसीबत में फंसी कंगना रनौत- राजकुमार की फिल्म 'मेंटल है क्या'- फिल्म के टाइटल पर सवाल
Recommended Video
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मेंटल है क्या' 21 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर्स एक के बाद एक आ रहे हैं। लेकिन बता दें, फिल्म अब विवादों में फंस चुकी है। भारत के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फिल्म को उन लोगों के लिए असंवेदनशील बताया है, जो मानसिक यातनाओं से गुजर रहे हैं साथ ही टाइटल बदलने की मांग की है।
दरअसल, हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर लाया गया, जहां कंगना और राजकुमार मुंह में ब्लेड लिये दिख रहे हैं। जिसे देखकर Indian Psychiatric Society और भड़क गई और उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन प्रसून जोशी को इस बाबत शिकायत की है।

Indian Psychiatric Society ने अपने रिपोर्ट में मांग की है कि फिल्म के टाइटल को जल्द से जल्द बदला जाए.. और लिखा है कि- हम लोग फिल्म के टाइटल का विरोध करते हैं क्योंकि वह मानसिक विकारों को पेश करने में अमानवीय, भेदभावपूर्ण, कलंककारी और अपमानजनक है.. कई साइकोलॉजिस्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक अभियान की शुरुआत की है.. वे फिल्म के निर्माता और निर्देशक से मांग कर रहे हैं कि फिल्म का टाइटल बदला जाए..
बता दें, 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











