कंगना का जम्मू में "लंदन ठुमकदा"..खूब हुई मस्ती और धमाल
कंगना रनौत जम्मू में आर्मी जवानों से मिली और उनके साथ खूब मस्ती भी की। देखिए तस्वीरें।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटी हैं। हाल ही जयपुर में विंटेज कार की सवारी करने के बाद कंगना आज जम्मू में जवानों से मिलने BSF कैंप जा पहुंची।
जवानों के साथ न सिर्फ अपनी फिल्म की कहानी के बारे में बताया बल्कि वे उन्होंने कदम ताल मिलाकर सलामी भी दी। कंगना आर्मी कैंप पहुंची जहां पर उन्होंने जवानों के परिवारों वालों से भी मुलाकात की।कंगना को देख जवानों के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आए। सभी ने कंगना बुके वॉर्म वेलकम किया गया।
[बिना असल कास्ट के हिट हुए ये सीक्वल..क्या जॉली एलएलबी कमाल कर पाएगी!]
उन्होंने जवानों के बच्चों के साथ भी फोटो क्लिक करवाईं। कंगना की फिल्म रंगून की टीम ने कंगना और जवानों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान कंगना ब्लैक टॉप और व्हाइट एंड ब्लैक स्कर्ट के साथ बूट पहने।
आपको बता दें कि कंगना रंगून में जांवाज जूलिया का किरदार निभा रही हैं, जो किसी से डरती नहीं है। यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध की कहानी पर आधारित है, यही वजह है उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन आर्मी कैंप में जाकर किया।


Click it and Unblock the Notifications