Kangana Ranaut के घर पसरा मातम, परिवार के इस शख्स की उठी अर्थी

Kangana Ranaut Nani Death: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। हसीना का पूरा परिवार गमजदा है। कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये दुखद खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, कंगना रनौत की नानी का निधन हो गया है।
कंगना रनौत की नानी का निधन
कंगना रनौत ने अपनी नानी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। कंगना रनौत ने लिखा, 'कल रात मेरी नानी जी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।' कंगना रनौत की नानी की उम्र 100 साल थी। ब्रेन स्ट्रोक के चलते वह बिस्तर पर थीं। बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। कंगना का ननिहाल सरकाघाट के सधोट में है।
कंगना रनौत का इमोशनल पोस्ट
कंगना ने नानी के संघर्ष को सलाम करते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नानी ने पांच बच्चों को बेहतरीन परवरिश दी और उन्हें आगे बढ़ाया। कंगना ने कहा कि नानी हमेशा हमारे डीएनए में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिला होने के बावजूद नानी पांच फुट आठ इंच लंबी थीं। विरासत में उन्हें भी उनकी लंबाई, स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म मिला है। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने बताया कि उनकी 100 वर्षीय सास ने सादा जीवन जीते हुए सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पांच भाई-बहनों को बेहतरीन शिक्षा दिलाकर उन्हें ऊंचे पदों तक पहुंचाया।
नानी के साथ प्यारी यादें
इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने नानी की कई तस्वीरें साझा की। जहां एक फोटो में दोनों खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने बैंगनी रंग का सूट पहना है तो नानी ने हल्के सफेद रंग का। एक अन्य फोटो में उनकी नानी बिस्तर में बीमार अवस्था में लेटी हुई दिख रही हैं तो कंगना रनौत उनके माथे पर चूमती नजर आ रही हैं।
ऐसी थी कंगना रनौत की नानी
कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''मेरी नानी बहुत ही शानदार महिला रही हैं। उनके पांच बच्चे हैं। नाना जी और उनके पास बहुत सीमित चीजें थीं, लेकिन उन्होंने फिर भी सब बच्चों को अच्छे संस्थानों से अच्छी पढ़ाई करवाई। उन्होंने अपनी बेटियों की तब तक शादी नहीं करवाई जब तक वह अपने पैरों पर खड़ी न हो गई हों। उनकी बेटियों की भी सरकारी नौकरी थी। उनके पांचों बच्चों का काफी अच्छा करियर था। वह अपने बच्चों के करियर पर खूब गर्व करती थीं।''


Click it and Unblock the Notifications













