जानिए कब रिलीज होगी कंगना रनौत की मणिकर्णिका, इंतजार होगा खत्म

By Shweta K

फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है।फिल्म के रिलीज डेट को लेकर लंबे अरसे से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब यह साफ हो गया है कि फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। पहले फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म को पोस्टपोंड कर आगे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म के वीएफएक्स पर अभी काफी काम करना है इसलिए फिल्म की रिलीज की तारीख आगे खिसकाई गई है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म हो जाएगी। इसके बाद पोस्ट प्रोड्क्शन में काफी समय लग सकता है। खबरों की माने तो फिल्म अप्रैल में रिलीज हो सकती थी लेकिन मेकर्स स्वतंत्रता दिवस के महीने यानि अगस्त में ही फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं।

kangana-ranaut-manikarnika-to-release-on-3rd-august

Recommended Video

Kangana Ranaut's Manikarnika is in big trouble after Padmaavat । FilmiBeat

कंगना रनौत ने फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में परफेक्शन लाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने खास इसके लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी सीखी है। शूटिंग के दौरान कई बार वो घायल भी हो चुकी हैं। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि काफी लंबे अरसे से लक्ष्मीबाई पर बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं बनी है।

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में वो लक्ष्मीबाई की दोस्त झलकारी बाई की भूमिका निभा रही हैं। हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा भी था कि "कंगना इस फिल्म की हीरो है और वह उस फिल्म में मुझे एक हिरोइन की तरह लॉन्च कर रही हैं। किसी को लॉन्च करना कठिन नहीं है लेकिन सही प्लेटफॉर्म देना सबसे जरुरी होता है...जो मुझे मिला। मैं इस फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभा रही हूँ और ये फिल्म का खूबसूरत हिस्सा है। मैं अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रही हूँ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X