अक्षय कुमार के साथ जबरदस्त धमाका- 15 अगस्त को दर्शकों के सामने FIRST LOOK
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका की पहली टीजर 15 अगस्त को रिलीज की जा सकती है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब आगे बढ़ चुकी है। सूत्रों की मानें तो मणिकर्णिका का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ भी जोड़ा जा सकता है। कोई शक नहीं कि यह दिन काफी धमाकेदार होने वाला है।
अक्षय कुमार से टक्कर, खान को किया OUT- अब अगली फिल्म से तैयार ये स्टार
15 अगस्त को पहले गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते रिलीज हो रही है। यानि की स्वतंत्रता दिवस के दिन फैंस को डबल धमाका मिलने वाला है। वहीं, अब कंगना रनौत की यह फिल्म धमाके को तिगुना करने वाली है।

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जहां कंगना रनौत बेहद प्रभावी दिख रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में कंगना ने अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक की फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीन भी कंगना ने खुद ही किये हैं.. किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications