टल गई यह बिग बजट 'सुपरस्टार' फिल्म.. KHAN फिल्म को मिली राहत!
2018 में या तो फिल्में क्लैश हो रही हैं.. या रिलीज की तारीखें बदल रही हैं। शायद ही कोई फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज हो रही हो। बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिक- क्वीन ऑफ झांसी भी पोस्टपोंड हो चुकी है।
अक्षय कुमार की 'पैडमैन'.. तोड़ेगी शाहरुख का यह BOX OFFICE रिकॉर्ड!
मणिकर्णिका की रिलीज डेट 27 अप्रैल 2018 तय की गई थी। लेकिन अफवाहों की मानें तो अभी भी फिल्म की शूटिंग का काफी काम बचा है.. लिहाजा, फिल्म को जून या जुलाई के लिए टाल दिया जाएगा।

यह कंगना रनौत की ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए था कि मुझे हैरानी होती है कि आजतक किसी ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने की क्यों नहीं सोची। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म बनाने का मौका मिला। बता दें, कंगना इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications