आगे बढ़ गई ये बिग बजट बॉयोपिक फिल्म- अक्षय कुमार से नहीं करना है CLASH
2018 की बिग बजट फिल्मों में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका भी शामिल है। काफी समय से फिल्म के आगे बढ़ने की खबर आ रही है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि निर्माता फिल्म रिलीज डेट कभी एनाउंस करेंगे, जब अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें, इन दोनों फिल्मों के क्लैश होने की अफवाहें थीं।
अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म, सीक्वल हो रही है तैयार- DHAMAKA
मणिकर्णिका की रिलीज डेट पहले ही दो बार टल चुकी है- 27 अप्रैल और फिर 15 अगस्त.. अब निर्माता फिल्म सितंबर में रिलीज करने की सोच रहे हैं। दरअसल, यह फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हो रही है, लिहाजा, निर्माता नहीं चाहते कि फिल्म किसी भी सुपरस्टार के साथ क्लैश हो। फिल्म अगस्त, सितंबर के बीच कभी भी रिलीज हो सकती है।

खबर है कि मणिकर्णिका में फिलहाल वीएफएक्स का काफी काम होना है, जिस वजह से ज्यादा समय लग रहा है। सितंबर में मणिकर्णिका वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' से क्लैश हो सकती है। सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications