..................... Kangana Ranaut Manikarnika Poster - to lock horns with Hrithik Roshan's Super 30 - Hindi Filmibeat

मणिकर्णिका पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट का एलान, ऋतिक रोशन को धोबीपछाड़ देंगी कंगना रनौत

Recommended Video

Manikarnika The Queen Of Jhansi: First poster of Kangana Ranaut's film is out | FilmiBeat

आखिरकार कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के खिलाफ एक बार फिर बिगुल बजा ही दिया है। आज कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका का पहला पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है और फिल्म की रिलीज़ डेट है 25 जनवरी 2019। यानि कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 के साथ ज़ोरदार क्लैश। वहीं पोस्टर देखकर ये साफ है कि कंगना रनौत पूरी तैयारी के साथ आएंगी।

आज मणिकर्णकि का पोस्टर लॉन्च हुआ है रानी लक्ष्मीबाई के युद्ध के मैदान से। जहां रानी लक्ष्मीबाई का साहस और तेज कंगना रनौत पर इतना दमक रहा है कि आप देखते रह जाएंगे वहीं उनकी कमर से बंधा उनका बच्चा, उनके कंधों से झांकता है और ये ध्यान देते ही आपका दिल उसी ज़माने की याद करने लगेगा।

kangana-ranaut-manikarnika-poster-lock-horns-with-hrithik-roshan-s-super-30

पोस्टर से ये तो साफ है कि कंगना रनौत की इस फिल्म से उम्मीदें लगाई जा सकती हैं और कंगना रनौत, रानी लक्ष्मीबाई पूरी तरह से लग रही हैं। कंगना रनौत इस फिल्म की शूटिंग करते हुए बुरी तरह घायल भी हुई थीं। उन्होंने कहा था कि "मुझे खुशी है कि रानी लक्ष्मीबाई की फिल्म बनाने में अपना खून दिया है। रानी लक्ष्मीबाई वीर योद्धा थी इसलिए मैं इस निशान के साथ शूटिंग करूंगी।"

वहीं खबर है कि फिल्म का टीज़र, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर निकाला जाएगा वहीं फिल्म का ट्रेलर, लक्ष्मीबाई के जन्मदिन, 19 नवंबर को। वैसे जानिए कंगना के अलावा और कितने सितारे निभा चुके हैं स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X