115 करोड़ की बिग बजट फिल्म- ऋतिक रोशन से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर!
कंगना रनौत की फिल्म मर्णिकर्णिका काफी सुर्खियों में है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर सोनू सूद कंगना से नाराज़ होकर फिल्म छोड़कर निकल चुके हैं। इधर कंगना बतौर निर्देशक फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग फिर से कर रही हैं क्योंकि निर्माता पहले फिल्माए गए हिस्से से खुश नहीं हैं।
'मुझे सलमान खान की फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया'
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट अब 100 करोड़ से ऊपर जा पहुंचा है। मणिकर्णिका का बजट 95 करोड़ रखा गया था। लेकिन कुछ सीन्स की फिर से शूटिंग करने की वजह से बजट में 20 करोड़ और जुड़ चुके हैं। लिहाजा, फिल्म का कुल बजट अब 115 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग 45 दिनों तक और चलने वाली है। कोई शक नहीं कि यह बॉलीवुड सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

जाहिर है कंगना की इस फिल्म पर अब काफी उम्मीदें टिकी हैं। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो कि आसान नहीं है। वहीं, फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.. जिस दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30 समेत और दो फिल्में रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार की फिल्म मणिकर्णिका को जबरदस्त टक्कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications