मनाली वाले घर में ऐसा क्या करती हैं कंगना रनौत? बिना रहे ही आ गया 1 लाख रुपए बिजली का बिल!

Kangana Ranaut Electricity Bill- कंगना रनौत फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं लेकिन इस वक्त ऐसा लग रहा है कि वो खुद राजनीति का शिकार हो रही हैं। कंगना रनौत को लेकर खबर आ रही है कि उनके मनाली वाले घर के बिजली के बिल ने लोगों को हैरान कर दिया है।
पता चला है कि अभिनेत्री के घर का बिल करीब 1 लाख रुपए आया है और ये चौकाने वाली बात है। इसका मुख्य कारण ये है कि कंगना रनौत इस घर में रहती भी नहीं हैं बल्कि हाल ही में उन्होने ये घर खरीदा।
अब बिना किसी इस्तेमाल के बिजली का इतना बिल आ जाना किसी को भी हैरान कर सकता है। कंगना रनौत खुद भी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं लेकिन उन्होने इस बिल के चलते सरकार की आलोचना की है।
मैं वहाँ रहती भी नहीं
कंगना रनौत ने इस बात का खुलासा एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान किया था। उन्होने कहा, "इस महीने मेरे मनाली के घर का 1 लाख बिजली का बिल आया, जहां मैं रहती भी नहीं हूं। इतनी दुर्दशा की हुई है। हम पढ़ते हैं और शर्मिंदगी होती है के ये क्या हो रहा है। पर हमारे पास एक मौका है, आप सब जो मेरे भाई बहन हैं, आप लोग ग्राउंड पर इतना काम करते हैं।" कंगना रनौत का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
कंगना रनौत के इस खुलासे के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे उनके शब्द हमेशा याद आते हैं: मैं 🇮🇱 के साथ खड़ा हूं, हम IL के साथ खड़े हैं।'' एक ने लिखा, ''हमारे यहां ऐसा ही होता।'' एक ने लिखा, ''भाई ढंग की पोस्ट डाला कर नही तो रिपोर्ट कर दूंगा।'' एक ने लिखा, ''लो बीजेपी ने बीजेपी के एमपी को नहीं छोड़ा।'' एक ने लिखा, ''हमारे यहां तो एक लाख 20 हजार आ गया था।'' एक ने लिखा, ''फिर बिजली का कनेक्शन काट दो, वह बहुत हॉट है इसलिए बिजली की कोई आवश्यकता नहीं है।''


Click it and Unblock the Notifications