रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर भड़कीं कंगना रनौत, लगाया बड़ा आरोप -600 करोड़ जलाकर राख, जेल भेजना चाहिए
बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर कमेंट किया और अपनी प्रतिक्रिया दी है। ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपना तीखा कमेंट किया है ।

कंगना रनौत ने फिल्म के नेगेटिव रिव्यू का स्क्रीनशॉट साझा किया है। कंगना ने मेकर्स को भूखा और लालची बताया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रह्मास्त्र को लेकर लिखा है कि ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं। करण जौहर हर शो में लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सबसे बेस्ट कलाकार बोलने के लिए मजबूर करता है। निर्देशक अयान मुखर्जी को जीनियस कहने के लिए मजबूर करते हैं। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि 600 करोड़ जला दिए गए। कंगना ने दावा किया है कि दोनों ने अपने पौराणिक नाटक के साथ धार्मिक भावनाओं का शोषण करने की कोशिश की है।

600 करोड़ जलाकर राख
कंगना ने कहा है कि हर कोई जिसने अयान मुखर्जी को जीनियस बोला है, उसे तुरंत जेल में डाल दिया जाना चाहिए। इस फिल्म का निर्माण करने में 12 साल लग गए। इस फिल्म के लिए 400 दिनों से अधिक का समय 14 डीओपी की शूटिंग और 85 एडी बदले गए। हर कोई जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहता है उसे जेल भेज देना चाहिए। 600 करोड़ जलाकर राख कर दिए।

सभी अचानक पुजारी बन गए
कंगना ने यह भी कहा है कि इस फिल्म का नाम जलालुद्दीन रूमी से बदलकर शिवा कर धार्मिक भावनाओं का शोषण किया गया। कंगना ने यह भी आरोप लगाया है कि सभी अचानक पुजारी बन गए और दक्षिण के अभिनेताओं, लेखकों और निर्देशकों से अपनी फिल्म को बढ़ावा देने की भीख मांगी,वे सब कुछ करेंगे लेकिन सक्षम किराया नहीं देंगे टी लेखक, निर्देशक, अभिनेता और अन्य प्रतिभा, क्यों न पहले उन लोगों को काम पर रखा जाए, जो ब्रह्मास्त्र नामक इस आपदा को ठीक करने के लिए भीख मांगने गए थे।

केआरके को जेल में डाल दिया
कंगना ने अपनी बात को बढ़ाते हुए यह भी लिखा है कि बेबी पीआर से लेकर शादी तक, मीडिया को नियंत्रित किया है। केआरके को जेल में डाल दिया है। रिव्यू खरीदे हैं। टिकट खरीदे हैं। वे बेईमानी कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी फिल्म नहीं बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications