VIDEO: सारे सेलेब्स को पीछे छोड़ सबसे आगे सबसे तेज लगाए कंगना ने जय श्री राम के नारे, शेरनी सी दहाड़ी हसीना

Kangana Ranaut Ram Mandir Video: अयोध्या में आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस बड़े दिन पर राम मंदिर में देश भर के तमाम सेलेब्स और वीवीआईपी लोगों ने शिरकत की। इस लिस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी शामिल रहा। कंगना इस दिन का काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। और मंदिर के कपाट खुलते ही एक्ट्रेस के अंदर की शेरनी जाग गई और उन्होंने मंदिर के बाहर सबसे आगे आकर जय श्री राम के नारे लगाए।
कंगना रनौत ने अपना इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में कंगना जोर-जोर से जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आ रही हैं। कंगना पूरे जोश के साथ भगवान श्री राम के नाम के नारे लगा रही हैं। इससे पहले कंगना का एक और वीडियो खूब चर्चा में आया था, जिसमें में अयोध्या मंदिर के परिसर में साफ सफाई करती नजर आई थीं। कंगना के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर जमकर रिएक्शन आए हैं।
एक यूजर ने कंगना रनौत के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'फिर भी फिल्म हिट नहीं होगी'। एक और यूजर ने लिखा है, 'बस मुझे ऐसा लग रहा है कि कंगना वीडियो के लिए कर रही है या और भी लोग हैं'। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'हां हां मैडम जी राज्यसभा की सीट आपको ही मिलेगी। अब थोड़ा शांत हो जाओ'। एक और लिखते हैं, 'हमारी शेरनी दहाड़ रही है'।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में तो इस खास दिन के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया गया। आज पूरे देश में त्योहार सा माहौल है। देशभर में लोगों ने अपने-अपने घरों को लाइट्स और फूलों से सजाया है। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में कई बॉलीवुड सितारे अयोध्या पहुंचे।
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्रॉफ, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना समेत कई अन्य स्टार यहां मौजूद रहे। इस बीच राजपाल यादव का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे हाथ में जय श्री राम का झंडा लिए उछल-उछल कर नाचते और खुशी मनाते दिखे। ऐसे में अब अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











