लॉकडाउन पर कंगना रनौत ने घटाया 5 किलो वजन- वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
इस समय लॉकडाउन के चलते लगभग सभी लोग घर पर हैं और इस मौके पर किसी ना किसी तरह का एक्टिविटी घर पर ही कर रहे हैं। इस समय अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। खबर है कि कंगना रनौत घर पर हैं तो लगातार वर्काउट कर रही हैं और इससे हुआ ये है कि उन्होने काफी वजन घटा लिया है। खबरों की मानें तो कंगना रनौत ने लॉकाडाउन के दौरान घर पर रहकर करीब 5 किलो वजन घटा लिया है।
इस समय टीम कंगना रनौत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें कंगना घर पर रहकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कॉमाफ्लॉज लोअर और स्पोर्ट शूज पहने हुए हैं और अपने ट्रेनर के साथ वर्कआउट कर रही हैं।

बता दें कि इस समय कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश में हैं यानि घर पर रहकर ये कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "दोस्तों, कंगना से वर्कआउट के टिप्स लेते रहो,
मोटिवेटेड रहो और आलस को तुम तक पहुंचने मत दो।" कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म पंगा में नजर आईं थीं।
इस फिल्म को लेकर उन्होने काफी ज्यादा मेहनत की थी लेकिन किसी तरह से फिल्म हिट नहीं हो पाई। हालांकि कंगना रनौत को इस बात का काफी अफसोस हुआ था। फिलहाल आप देखिए फिटनेस वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications