Exit Poll 2024: कंगना रनौत की हार तय या जीत पक्की? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कई दिनों से लगातार लोक सभा चुनाव में अपनी जीत के लिए पसीना बहा रही हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की टिकट पर उम्मीदवार हैं। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं और अब एक्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कंगना रनौत मंडी सीट से जीतेंगी या हारेंगी।
India Today-Axis My India के एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस अपना वोट जरूर बढ़ा रही है लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। यहां तक मंडी सीट पर भी कांग्रेस पार्टी पिछड़ सकती है। सर्वे की मानें तो वोटर्स ने कंगना रनौत पर ज्यादा भरोसा किया है। ऐसे में कंगना ये सीट जीत रही हैं।
एबीपी न्यूज के सी वोटर एग्जिट पोल में बीजेपी को तीन से चार सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को जीरो से एक सीट मिल सकती है।
न्यूज24- चाणक्य एक्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी क्लीन स्वीप कर रही है, यानी कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट अपने नाम करने वाली हैं।
बता दें कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सभी सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। लेकिन बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को जीत हासिल हुई थी। मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के साथ है। कंगना के नाम की इस सीट से उम्मीदवारी घोषित किए जाने के बाद से ही ये सीट हाईप्रोफाइल बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications


