कंगना रनौत मनाली के लिए रवाना,ट्वीट कर लिखा- POK कहना सही, मुझ पर हमला, मुंबई से जा रही हूं !
कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले पाया है। लेकिन इस बीच कंगना रनौत मुंबई छोड़कर फिर से अपने घर मनाली जा रही हैं। शिवसेना के साथ बीते दिन कंगना रनौत के मुंबई आने के बाद से ही उनको लेकर चर्चा का माहौल तेज है। कंगना ने साफ तौर पर शिवसेना पर कई हमले किए।
दूसरी तरफ शिवसेना की तरफ से भी कंगना पर तीखी टिप्पणी की गई। राज्य सरकार और कंगना के बीच चल रही जुबानी जंग का सिलसिला एक्ट्रेस अब मुंबई नहीं मनाली से जारी रखेंगी। फिलहाल के लिए कंगना ने मुंबई से जाने का फैसला किया है।

कंगना ने इस संबंध में एक ट्वीट भी लिखा है और बताया है कि कैसे मुंबई में आने के बाद उन पर हमला तेज हो गया है।उन्हें सुरक्षा घेरे में रहना पड़ रहा है। कंगना ने दुख जताते हुए एक बार फिर से मुंबई को पीओके कहे जाने वाले अपने बयान को दोहराया है। इसे सही ठहराया है।


Click it and Unblock the Notifications