SHOOT PICS: पंगा लेने के लिए तैयारी हैं कंगना रनौत, बोल रही हैं कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी
अश्विनी अईयर तिवारी की अगली फिल्म पंगा के लिए कंगना रनौत ने कबड्डी खेलना शुरू कर दिया है। फिल्म के लिए कंगना कड़ी तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वो मेंटल है क्या की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना रनौत और अश्विनी अईयर तिवारी की इस फिल्म के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए कंगना पूरी मेहनत कर रही हैं।
अश्विनी अईयर तिवारी ने निल बटे सन्नाटा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म थी बरेली की बर्फी। अपनी दोनों ही फिल्मों के लिए अश्विनी को अलग अलग कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिल चुका है। इसलिए उनकी फिल्म पंगा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

बात करें कंगना रनौत की तो बॉलीवुड में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। लोगों को उनका बेबाकी भरा अंदाज़ बेहद पसंद आता है। पंगा में कंगना के साथ नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी दिखाई देंगे। फिल्म 24 जनवरी 2020 में रिलीज़ हो रही है। इस तारीख का फायदा 2019 में कंगना रनौत की मणिकर्णिका को पहले ही मिल चुका है।
देखिए 26 जनवरी वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications