लीजिये अब क्वीन कंगना करेंगी 'हल्ला बोल'

By Super

Kangana Ranaut to launch TV show 'Halla Bol'for Queen
इससे पहले की आप के दिमाग में यह बातें आयें कि कंगना रनाउत कहीं धरने वगैरह पर जा रही हैं तो आप वहीं रूक जाइये क्योंकि कंगना ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रही हैं।

बॉलीवुड की बिंदास औऱ सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक कंगना दरअसल में नए टीवी शो 'हल्ला बोल' की शुरुआत करेंगी। जिसे होस्ट स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में वीरेन के किरदार में नजर आए अभिनेता करन टेकर करेंगे।

आपको बता दें कि 'हल्ला बोल' युवाओं का शो है जो कि उन महिलाओं पर आधारित है जिन्होंने छेड़छाड़ और यौन-उत्पीड़न का सामाना किया है।शो के हर एपिसोड में एक युवा आइकॉन भी दिखाया जाएगा। 'हल्लाबोल' 28 फरवरी से बिंदास चैनल पर प्रसारित होगा। इस शो के जरिये कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'क्वीन' का प्रमोशन करेंगी।

विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' 7 मार्च को प्रदर्शित होनी है। इसमें लिसा हेडेन भी हैं। फिल्म के हीरो राजकुमार रॉव हैं, जिन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान जमकर कंगना के कसीदे पढ़े।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना ने फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। कंगना के साथ काम करना मजेदार रहा। वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। वह सच में बहुत अच्छी इंसान हैं। इस फिल्म में उन्होंने बढ़िया काम किया है।"

'क्वीन' की खूबसूरत तस्वीरें...

तो वहीं फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने भी कंगना की जमकर तारीफ की और कहा कि कंगना रनाउत वास्तविक जिंदगी में फिल्म 'क्वीन' में निभाई भूमिका से बिल्कुल अलग हैं।

निजी जिंदगी में वह फैशन की रानी हैं और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। खैर फिल्म का प्रमोशन जोरो पर है, फिलहाल तो फिल्म के गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं देखते हैं कि फिल्म पसंद आती है या नहीं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X