मेरा पूरा करियर खत्म हो गया, 100 एफआईआर करवा लो मुझ पर ,सबको एक्सपोज कर दूंगी-कंगना रनौत
कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बेबाक बयान के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। कंगना रनौत अपने खिलाफ उठी हर आवाज पर करारा जवाब देती हैं। इस बार भी उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मूवी माफिया का जिक्र किया है। शेरनी की तरह हमला किया है।
उन्होंने किसी का नाम लिए बिना मूवी माफिया के बारे में कहा है कि उन पर 100 एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। कंगना ने बोला है कि जब भी वो अपनी नई फिल्म की घोषणा करती हैं तो ऐसा होता है। कंगना रनौत ने इस बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है।

इस पोस्ट में उन्होंने मूवी माफिया का नाम लिए बिना चुनौती दी है और बोला है कि जब भी वह अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा करते हैं तो इसी तरह लोग सामने आकर उनके खिलाफ बोलते हैं। लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications