7 महीनों के बाद फिल्म सेट पर पहुंची कंगना रनौत- सेट से डाइरेक्टर के साथ शेयर की Latest तस्वीरें
कोरोना वायरस की वजह से मिले लंबे ब्रेक के बाद सभी फिल्म कलाकार धीरे धीरे फिल्म सेट पर वापस पहुंच रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग शुरु की जा रही है, रिलीज डेट्स को लेकर नई घोषणाएं हो रही हैं। लगभग 7 महीनों के बाद कंगना रनौत फिल्म थलाइवी के सेट पर पहुंची, जहां से उन्होंने फिल्म के निर्देशक ए एल विजय के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
'थलाइवी' तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है जिसमें कंगना, जयललिता का रोल निभा रही हैं। कंगना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'सुप्रभात दोस्तों, ये कल सुबह की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें मेरे बेहद प्रतिभाशाली डाइरेक्टर एएल विजय जी हैं। दुनिया में कई खूबसूरत जगह हैं पर मेरे लिए फिल्म का सेट सबसे ज्यादा सुकून देने वाली जगह है।'

इन तस्वीरों में कंगना अपने डाइरेक्टर के साथ बातें करती दिख रही हैं जिसमें विजय मास्क पहने नजर आ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म की रिलीज डेट 26 जून रखी गई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी। फिलहाल इसकी आगामी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications