सोनम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत- 'मेरे बारे में कुछ भी कहने का हक सोनम कपूर को किसने दिया?'
Recommended Video

विकास बहल पर दिए कंगना रनौत के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है। हाल ही में जब एक इंवेंट के दौरान सोनम कपूर से विकास बहल पर सवाल किया गया तो सोनम ने कहा, यह मामला काफी निराशाजनक है। कंगना ने भी इस पर आवाज उठाई है। हालांकि कभी कभी कंगना की बातों को गंभीरता लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन वह काफी बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।
वह मुझे कसकर पकड़ते थे और अपना चेहरा मेरी गर्दन में घुसा लेते थे- कंगना रनौत
खैर, कंगना रनौत को सोनम का यह बयान कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने सोनम को इस बयान के लिए आड़े हाथों लिया और कहा, यह कहने का मतलब क्या था कि कंगना को गंभीरता से लेना मुश्किल है? मैं अपनी जो भी मी टू स्टोरी शेयर की है, उसे लेकर मेरे बारे में राय बनाने का हक सोनम कपूर को किसने दिया? सोनम कपूर के पास क्या लाइसेंस है कि वह कुछ महिलाओं पर यकीन करें और कुछ पर नहीं?

कंगना ने आगे कहा, मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे युवाओं के बीच इंफ्यूएंसर माना जाता है। मुझे मेरे पिता की वजह से नहीं जाना जाता है। मैंने दशकों तक संघर्ष करके अपनी यह जगह खुद बनाई है। सोनम कपूर को ना ही महान अदाकारा माना जाता है, ना ही वह दमदार वक्ता हैं। इन फिल्मी लोगों को मेरे बारे में ऐसी बातें कहने का अधिकार कौन देता है।
बहरहाल, कंगना ने पहले भी बॉलीवुड या समाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। ऐसे में विकास बहल के विरोध में उनका बयान नया बवंडर बन सकता है। कंगना ने विकास के बारे में बताते हुए कहा कि- मैं उस लड़की से पूरी तरह सहमत हूं जिसने विकास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मैं उसकी बातों पर विश्वास करती हूं।
कंगना ने कहा, साल 2014 में जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त भी विकास शादीशुदा होने के बावजूद शेखी बघारा करते थे कि वह रोज नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं। हम जब कभी भी मिलते थे तब वे मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता था। वह कहते थे कि, मुझे तुम्हारी खुशबू पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications












