Video: रेप करके रोटी देते हैं... कंगना रनौत ने बताई फिल्मों में लड़कियों की हालत

Kangana Ranaut On Saroj Khan Rape Statement: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सांसद भी बन चुकी है। इतना ही नहीं वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह निडर होकर अपनी हर एक बात कहती है और अब वह बीजेपी पार्टी में भी शामिल हो गई है।
कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान होता हुआ नजर आ रहा है। न्यूज़ 18 चौपाल इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने बात करते हुए कहा कि "क्या आपको पता है कि यह हीरो महिलाओं का किस तरीके से शोषण किया करते हैं? वह लोग पहले तो उनको डिनर पर बुलाते हैं और मैसेज करते हैं। कहते हैं कि मेरे घर आओ। कोलकाता में हुए दुष्कर्म को ही देख लो। मुझे खुद इन सब चीजों को लेकर कितनी धमकियां मिली है।"
कंगना रनौत आगे बताती है कि "हमको पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे पीछे नहीं है। अगर कॉलेज में लड़के लड़कियों पर कमेंट किया करते हैं तो फिल्मों में भी दिखने वाले हीरो इसमें किसी से भी कम नहीं है।"
कंगना रनौत ने तो दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भी इसमें घसीट दिया और उनके स्टेटमेंट को दोहराया जिस वजह से कोरियोग्राफर को काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाने को भी मिली थी। दरअसल सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा था कि "हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश जरूर करता है।"
सरोज खान ने आगे यह भी कहा था कि "लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हुए हैं और सरकार के लोग भी तो करते हैं। लेकिन अगर फिल्म इंडस्ट्री दुष्कर्म करती है तो रोटी भी तो वही देता है।" कंगना रनौत रहती है कि "फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की इस तरह की स्थिति है।"


Click it and Unblock the Notifications











