हाथ धोकर राहुल गांधी के पीछे पड़ी कंगना रनौत, जाति पर हमला कर बोलीं- 'पास्ता को करी पत्ते का तड़का...'

Kangana Ranaut Lashes Out On Rahul Gandhi: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जब से सांसद बनी हैं तब से उनकी तीखे बयान-बाजी और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। पहले जहां ये हसीना बॉलीवुड स्टार्स और फिल्म मेकर्स को ही अपनी नोंक पर रखती थीं तो वहीं अब कंगना के निशाने पर तमाम नेता आ गए हैं और इस लिस्ट में कांग्नेस नेता राहुल गांधी सबसे आगे हैं।
हाल ही में कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की थी। वहीं अब कंगना ने जाति के मामले में राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जो अब सुर्खियों में है।
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर लोकसभा में जाति को लेकर किए गए सवाल पर तंज कसा है। राहुल गांधी का कहना था कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में उनको बेइज्जत किया और गाली दी। अब मंडी सांसद ने नेता विपक्ष का पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल भी लोगों से जाति पूछते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ कंगना अब राहुल गांधी पर तंज कसती नजर आ रही हैं।
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में राहुल गांधी के पुराने वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- 'अपनी जात का कुछ पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो। इनको सबकी जात पता करनी है.. कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा- वह सरेआम लोगों से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं? राहुल गांधी पर शर्म आती है।'
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने यूनियन बजट सेशन के दौरान उन्हें गाली दी और बेइज्जत किया। अनुराग ने कहा था, 'जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं।' हालांकि बाद में अनुराग ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था, 'मैंने कहा था कि जिनको जाति के बारे में पता नहीं वे जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया।'


Click it and Unblock the Notifications


