..................... Kangana Ranaut lashes out on media outside parliament kangana ranaut viral video angry on media - Hindi Filmibeat

Watch- संसद पहुंचते ही रिपोर्टर से उलझीं कंगना रनौत, भड़कर बोलीं- 'ये क्या कर रही हैं आप?'

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Viral Video: लोकसभा चुनाव में मंडी से जीतने के बाद कंगना रनौत की खुशियां जहां सातवे आसमान पर हैं तो वहीं इसके बाद हसीना कुछ नए विवादों में भी उलझ गई हैं। दरअसल, कंगना को जहां चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने चांटा मारा तो वहीं इसके बाद अब कंगना के संसद पहुंचते ही मीडिया से झड़प हो गई है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कंगना लोकसभा चुनाव में तो जीत गई हैं लेकिन उनके साथ विवाद जुड़ने भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन दिल्ली आने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल का करारा तमाचा खा चुकीं कंगना रनौत आज सुबह जब संसद पहुंचीं तो काफी गुस्से में नजर आईं। इस दौरान वे रिपोर्ट्स से ही उलझ बैठीं।

कंगना गुस्से में एक रिपोर्टर का माइक हटाती दिखीं जिस पर रिपोर्टर कहता सुना गया, " एक मिनट मैडम, ये क्या कर रही हैं आप, मैं सवाल पूछ रहा हूं।" अब कंगना का रिपोर्टर संग उलझने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचीं हैं।

कंगना रनौत बीते दिन दिल्ली आने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। इसी दौरान कुलविंदर कौर नाम की महिला सिपाही ने कंगना को थप्पड़ रसीद कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयान से नाराज थी। वहीं थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत ने कुलविंदर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद CISF की महिला गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। वहीं इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए है।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X