कंगना रनौत से शादी करने के लिए BJP ज्वाइन करेंगे राहुल गांधी? एक्ट्रेस के पोस्ट से मचा बवाल
Kangana Ranaut Rahul Gandhi Wedding Fake Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी राजनीति में खासा बिजी हैं। हालांकि उनके फैंस उनकी फिल्मों और शादी का भी काफी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच कंगना रनौत और राहुल गांधी की शादी की अफवाह फैली जिसे लेकर कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है।

BJP में आए राहुल गांधी तो उनसे शादी करेंगी कंगना?
कंगना रनौत के नाम से एक फर्जी स्टेटमेंट वायरल हो गया। इस स्टेटमेंट में लिखा गया, "अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल हो तों मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं: कंगना रनौत" बस कुछ अफवाह फैलते ही सोशल मीडिया पर इस फर्जी स्टेटमेंट को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई।
कंगना रनौत ने जताई आपत्ति
जैसे ही ये खबर कंगना रनौत तक पहुंची तो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट करने में मिनट नहीं लिया। इस पर कंगना ने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज की है और साथ ही नाराजगी भी जताई है।
मजाक में नहीं लेंगी कंगना रनौत
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानेवालीं कंगना अपने खिलाफ अपमानजनक पोस्ट की आलोचना कड़े शब्दों में की है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि इस तरह के कॉमेंट को वो मजाक की तरह नहीं लेंगी।
शर्म आनी चाहिए
उन्होंने इस मीम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'यह फर्जी खबर कितनी घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस फर्जी खबर को फैलाने वालों पर शर्म आती है।' कंगना के इस जवाब से साफ लग रहा है कि पोस्ट देखकर उनके खून किस तरह से खौला है।
चिराग पासवान कंगना रनौत की दोस्ती
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान को लेकर भी तरह तरह की खबरें फैली थीं। हालांति कंगना ने कई इंटरव्यू में चिराग पासवान को लेकर बातें की है और उन्हें करियर के शुरुआती दिनों से अपना अच्छा दोस्त बताया है।


Click it and Unblock the Notifications

