लड़ाकू मुर्गी, शर्म आनी चाहिए, जया का वीडियो शेयर कर बरसी कंगना- खराब महिला, सिर्फ अमिताभ बच्चन की पत्नी..

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan: फिल्मों से संसद भवन तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री जया बच्चन और कंगना रनौत दोनों ही छाई रहती हैं। आए दिन कंगना रनौत और जया बच्चन से संसद से वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार कंगना रनौत ने खुद जया बच्चन का वीडियो शेयर कर उन्हे खरी खोटी सुनाई है।
दरअसल, जया बच्चन पैपराजी से लेकर अपने साथ सेल्फी लेने वाली लोगों पर गुस्सा करती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही संसद से जया बच्चन से कई गुस्सैल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। जहां एक और जया बच्चन का गुस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है तो वहीं इसी बीच उनके एक लेटेस्ट वीडियो में कंगना रनौत को उनका व्यवहार बहुत खराब लगा। ऐसे में कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपना कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत ने जया बच्चन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बेहद खराब और प्रिविलेज्ड महिला। लोग इनके नखरो से ऊब चुके हैं। नॉन सेंस सिर्फ इसलिए कि वो अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। ये समाजवादी टोपी एक रूस्टर कॉम्ब की तरह लगती है और ये लड़ाकू मुर्गे की तरह!! बहुत अपमानजनक शर्म आनी चाहिए।" कंगना रनौत का ये रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है और तमाम लोग कंगना की बात को सही भी ठहरा रहे हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी जया उसे डांटती हैं और धक्का देकर खुद से दूर कर देती हैं। इसके बाद जया बच्चन ने उस शख्स को गुस्से से देखते हुए कहती हैं- 'क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?'
जया बच्चन के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं।' दूसरे शख्स ने कमेंट किया- 'बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है। शर्मनाक हरकत।'


Click it and Unblock the Notifications
