''जहां मैं खड़ी हूं, करण जौहर और ऋतिक रोशन वहां कभी नहीं पहुंच सकते''- कंगना रनौत
Recommended Video

कंगना रनौत ने हाल ही में दिल्ली में हुए एक इंवेंट के दौरान एक बार फिर करण जौहर और ऋतिक रोशन पर जमकर कहर बरपाया है। करण और ऋतिक से संबंधित सवाल किये जाने पर कंगना ने कहा, आज जहां मैं खड़ी हूं, करण जौहर और ऋतिक रोशन वहां कभी नहीं पहुंच सकते। मैंने अपने बलबूते सफलता पाई है। मैंने अपने रूल सेट किए हैं।
कंगना रनौत ने यहां कहा- करण जौहर ने IIFA के मंच पर मेरा मजाक उड़ाया। नेपोटिज्म पर कहा और मुझे जॉबलेस बताया। ये भी कहा कि मुझे उनसे काम चाहिए। मैंने कहा, मतलब आप मेरा टैलेंट देखो और अपनी फिल्में देखो। मुझे लगता है कुछ लोगों को च्यवनप्राश खाना चाहिए।

वहीं, ऋतिक रोशन से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर सवाल किये जाने पर कंगना ने कहा, जिस शख्स के साथ मैं दो फिल्में कर चुकी हूं, वह कहे कि मैं तो कंगना को जानता ही नहीं.. तो इसका मतलब हो सकता है। यह पूरी तरह से बेतुकी बात हुई। हमने 5 सालों तक 2 फिल्मों की शूटिंग की है। एक फिल्म को बनने में दो साल लगे थे और दूसरी फिल्म को बनने में तीन साल लगे थे। तो आप मुझे जानते कैसे नहीं?


Click it and Unblock the Notifications