कंगना रनौत भड़कीं- अमेरिका पर शर्म आती है, 11 महीने पुरानी शवों की तस्वीर से महामारी पर आतंक फैलाया
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश जीवन का रास्ता खोज रहा है। कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट भी किए जा रहे हैं। कंगना रनौत इस मामले में हर वक्त अपडेट कर रही हैं। भारत में कोरोना वायरस को लेकर कंगना ने हाल ही में कुछ पोस्ट किए हैं।
लेकिन इस बार उन्होंने अमेरिका को अपना निशाना बनाया है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर बार की तरह इस बार भी वह अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं जहां पर उन्होंने अमेरिका पर पुरानी तस्वीर फैलाने का आरोप लगाया है।

कंगना ने इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बोला है कि भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर अमेरिका में गलत रिपोर्ट दिखाई जा रही है। कंगना ने इसे लेकर अमेरिका को कड़ी फटकार लगाई है और बोला है कि झूठी तस्वीर दिखाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











