कंगना रनौत ने MeToo पर ना बोलने के लिए, करण जौहर और शबाना आजमी को सुनाई खरी खोटी
Recommended Video

कंगना रनौत इस समय मी टू मामले में कई लोगों के पीछे हांथ धोकर पड़ी है..उनका कहना है कि वो इसके सपोर्ट में है और जो टॉप के स्टार्स और लोग इसपर नही बोल रहे है वो गलत कर रहे है। बता दें कि कंगना रनौत ने मी टू पर ना बोलने के कारण करण जौहर और शबाना आजमी पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि इस शबाना आजमी और करण जौहर जैसे लोग कहां है और इस मामले में चुप क्यों है।
करण जौहर को निशाना बनाते हुए कंगना ने कहा कि करण जौहर अपने जिम लुक को लेकर एक के बाद एक कई फोटो पोस्ट कर देते हैं तो उनको मी टू में बोलने का समय क्यों नहीं मिल रहा है।

कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा गुस्सें में है और उन्होने क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर सेक्सुअस हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। कंगना रनौत अभी तक फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थीं और फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही थी।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है और एक रैपअप फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी जो कि काफी ज्यादा वायरल हुई थी।
कंगना की फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है जिसका इंतजार उनके फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से कर रहें है। फिल्म मर्णिकर्णिका रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications