'औरतें सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती’, सुब्रमण्यम स्वामी पर जोरदार भड़कीं कंगना रनौत, यहां जानिए क्या है विवाद!

By Filmibeat Desk
kangana-ranaut-lashed-out-at-subramanian-swamy-over-ravan-dahan-says-women-are-not-just-for-s-x

Kangana Ranaut lashed out at Subramanian Swamy: इस सप्ताह दशहरे के अवसर पर कंगना रनौत ने दिल्ली की प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में रावण दहन किया। सोशल मीडिया एक वर्ग ने इस पर सवाल भी उठाया कि कंगना का चुनाव कैसे किया गया। और इसी कड़ी में शामिल हैं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी।

उन्होंने सवाल किया कि कंगना रनौत को रामलीला के लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्यों आमंत्रित किया गया था, जहां आमतौर पर भारत के प्रधान मंत्री सहित राजनीतिक नेताओं को रावण का पुतला जलाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

कैसे शुरु हुआ विवाद!

ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना रनौत की बिकिनी में फोटो शेयर की और लिखा, "क्या यह कंगना रनौत हैं? मोदी सरकार द्वारा एंटरटेन की जाने वाली बॉलीवुड की एकमात्र महिला।" इसी ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना पर निशाना साधा। उन्होंने कंगना को मिली सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल किया।

कंगना रनौत ने दिया जवाब

वहीं, अब कंगना ने सुब्रमण्यम स्वामी को जवाब देते हुए लिखा, "एक स्विमसूट की फोटो और दकियानूसी कहानी बनाकर क्या आप ये कहना चाह रहे हैं कि अपने शरीर को देने के अलावा मेरे पास पॉलिटिक्स में रास्ता बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं एक कलाकार हूं और यकीनन हिंदी फिल्मों में महान अभिनेत्रियों में से एक हूं। एक राइटर हूं, एक डायरेक्टर हूं, एक प्रोड्यूसर हूं, एक राइट विंग इन्फ्ल्यूएंसर हूं और क्रांतिकारी भी हूं।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "अगर मेरी जगह कोई पुरुष होता तो भी क्या आप उसके बारे में ऐसी ही धारणा बना रहे होते। क्या आप तभी भी यह कहते कि वह शायद राजनीति में अपना रास्ता पाने के लिए अपना शरीर बेच रहा है? महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं। उनके पास दिमाग, दिल, पैर, हाथ समेत वो सब होता है जो एक पुरुष के पास है। साथ ही पुरुषों की तरह एक महान लीडर बनने की क्षमता भी। तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता मिस्टर सुब्रमण्यम स्वामी.."

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X