Exclusive: गागा जैसी हसीन कंगना लेकिन नशेड़ी-विवादित नहीं..
इन दिनों कंगना रनाउत की तुलना फैशन आईकॉन लेडी गागा से होने लगी है जिस पर कंगना को एतराज है। कंगना ने कहा कि मैं एक बॉलीवुड अभिनेत्री हूं और गागा एक पॉप सिंगर दोनों अपनी जगह हैं ऐसे में किसी की किसी से तुलना करना बेमानी है। कंगना की इस बात का समर्थन खुद उनके चाहने वालों ने ट्विटर पर किया है।
कंगना ने लिए उनके फैंस ने ट्विटर पर लिखा है कि ठीक कहती हैं कंगना आप.. आपकी तुलना गागा से कैसे हो सकती हैं। आप भले ही लेडी गागा जैसी हसीन हैं लेकिन आप में और गागा में बहुत अंतर है।
आप गागा की तरह ना तो विवादित मामलों में लिप्त रहती हैं और ना ही उनके जैसी कहीं पर नशे में धुत पायी जाती है और ना ही गागा की तरह ऊल-जूलूल वेशभूषा में आप लोगों के सामने नजर आती हैं। इसलिए आपका और गागा का कोई मुकाबला नहीं है।
गौरतलब है कि कंगना ने साफ कहा कि गागा के फैशन से उनके फैशन की तुलना करना सही नहीं है। गागा अपने अजीबो-गरीब फैशन, परिधान और स्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन वीक के दौरान 26 वर्षीया कंगना ने यहां कहा, "लोग तुलना करते रहते हैं। मुझे नहीं लगता मेरी तुलना लेडी गागा से की जानी चाहिए, क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूं और वह पॉप स्टार हैं। इसलिए कंगना और गागा की तुलना.. कभी हो ही नहीं सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











