Pics of the Day: कंगना रनौत के भाई की शादी की रस्में शुरू, जमकर लगाई हल्दी
कंगना रनौत के भाई अक्षत, 12 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी की पहली रस्म है बधाई की और एक्ट्रेस ने इस रस्म का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
कंगना ने बताया कि बधाई की रस्म में शादी का पहला न्योता मामा को दिया जाता है और इस रस्म की सारी तैयारी दूल्हे की मां पक्ष के लोग करते हैं। कंगना के भी नाना के घर में ये रस्म हुई।

कंगना ने लिखा कि इसके बाद से सभी को शादी का निमंत्रण देना शुरू किया जाएगा। सबसे पहला निमंत्रण मामा के घर जाता है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस हाल ही में थलाईवी की शूटिंग कर घर वापस लौट चुकी हैं।
देखिए अक्षत की शादी की पहली रस्म से कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications