BANG BANG: "ऋतिक जैसे एक्स बॉयफ्रेंड ऐसा ही करते हैं" - कंगना रनौत!
[बॉलीवुड समाचार] गुस्सा काफी बलवान चीज़ है, मुंह से ऐसी ऐसी बातें निकलवा देता है जो आदमी हमेशा छिपाए रखना चाहता है। अब ऐसी ही एक बात सामने लेकर आ गई हैं कंगना रनौत।
काफी समय पहले की बात है, ऋतिक रोशन का ताज़ा ताज़ा तलाक हुआ था और उनके - कंगना रनौत की करीबियों की बात सब जानते हैं। लेकिन फिर अचानक जाने क्या हुआ कि ये अफवाहें बिल्कुल बंद हो गईं।
['दीपिका के फोन कॉल्स से बहुत परेशान हूं!']
खैर, बात आई गई हो जाती लेकिन बात फिर निकली और अबकी बार ऐसी निकली कि दूर तलक गई। क्योंकि अबकी बार कंगना ने बात की वो भी खुलकर।
दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत के आशिकी 3 से निकलने की बात आई। और ये भी खबरें आईं कि ऋतिक रोशन के कहने पर ऐसा किया गया।
[SIXER: सलमान खान की एक बात ने दो सुपरस्टार्स को धो डाला!]
ऋतिक नहीं चाहते थे कि उनके और कंगना रनौत की बातें फिर से लोगों के सामने आएं और ये उनकी इमेज के लिए अच्छा नहीं होता। लेकिन इस बार कंगना ने ऋतिक को नहीं छो़ड़ा और खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात कर डाली -


Click it and Unblock the Notifications

