कंगना रनौत की Koo App पर एंट्री, खुद को बताया गर्म खून वाली, बोला-भाड़े का घर भाड़े का होता है
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने नए एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते एक साल से कंगना रनौत लगातार खबरों में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी के कारण बनी रही हैं। कंगना रनौत ने ये सिलसिला अभी तक जारी रखा है।
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंडियन माइक्रो ब्लॅागिंग ऐप कू पर अपना अकाउंट क्रिएट कर लिया है। कई दिनों से ये रिपोर्ट सामने आ रही थी कि कंगना रनौत ट्विटर से दूर होकर नए ऐप के जरिए फैंस से पोस्ट साझा करेंगी।

दूसरी तरफ से ट्विटर ने भी कई बार कंगना रनौत के कई कंट्रोवर्शियल पोस्ट को डिलीट भी किया था। जिसका विरोध कंगना रनौत ने खुले आम किया। अब जब कंगना इस नए ब्लॅागिंग ऐप आयी हैं तो उन्होंने अपने बारे में जो जानकारी दी है जो कि खबरों में छाई हुई हैं।

कंगना रनौत ने लिखा ये मेरा कू अकाउंट
कंगना रनौत ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ये मेरा कू अकाउंट है। आप मुझे यहां फॅालो करें। मैं अपने सारे दोस्तों की उपस्थिति यहां चाहती हूं।

कंगना ने लिखा मुझे डायरेक्ट मैसेज करें
कंगना रनौत ने इसके आगे लिखा है कि जब भी आप ये ज्वाइन कर लें तो मुझे डायरेक्ट मैसेज करें। आपको बता दें कि कंगना रनौत कई दिनों से ट्विटर से नाराज चल रही थीं।

देशभक्त और गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला।
कंगना रनौत ने कू ऐप में खुद के बायो में लिखा है- देशभक्त और गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला।

कंगना ने लिखा भाड़े का घर
कू ऐप पर अपनी पहली पोस्ट में कंगना ने लिखा है किसभी को हेलो..रातों में काम कर रही हूं और यह धाकड़ क्रू का लंच ब्रेक है। इस समय कू क्यों न करें। यह एक नई जगह है जिसे समझने में कुछ समय लगेगा। मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।

आपत्तिजनक और ट्विटर के पॅालिसी के खिलाफ
बता दें कि कंगना रनौत के ट्विटर से दूर जाने की वजह ये बताई जा रही है कि कुछ दिन पहले उनके आपत्तिजनक और ट्विटर के पॅालिसी के खिलाफ बताकर डिलीट किए गए।


Click it and Unblock the Notifications