रेप पर हंसी कंगना रनौत.. आ गई शामत, जानें Video Viral की पूरी सच्चाई, चौंक जाएंगे!
हाल ही में कांस में अपने स्टाइलिश अवतार से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। ये वीडियो कांस ईवेंट के दौरान का ही है। इस वीडियो के चलते न सिर्फ कंगना रनौत बल्कि अभिनेता जिम सरभ की भी जमकर फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर गुस्से भरे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। इस इवेंट के दौरान पर्सनल पार्टी के दौरान कंगना रनौत और जिम सरभ कुछ ऐसा कर बैठे कि फैंस उनकी ऐसी हरकत पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।
[2019 में होगा 100 करोड़ी Dhamak, लीक हो गई तस्वीरें, दो सुपरस्टार का तगड़ा लुक वायरल]
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिम रेप पर एक जोक सुनाते नजर आ रहे हैं। वहीं जिम के इस जोक पर बगल में खड़ीं कंगना और वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंस पड़ते हैं। इस वाकये का वीडियो जैसे ही सामने आया लोगों ने दोनों स्टार्स को आडे हाथों ले लिया। कोई रेप जैसे सेंस्टिव मुद्दे पर जोक मारने के लिए अपराधी बता रहा तो कोई गालियां दे रहा है।

इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर जिम को तो काफी निगेटिव रिएक्शन्स मिल ही रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस जोक पर हंसने की वजह से कंगना रनौत भी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। वैसे कंगना और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना रिश्ता रहा है। वे पहले भी कई विवादों में फंस चुकी हैं। आगे जानें कंगना से जुड़े कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले विवाद और आखिर में देखें वायरल हो रहा कंगना और जिम सार्भ का वायरल वीडियो-
यहां देखें रेप पर जोक करते जिम सरभ और हंसती कंगना रनौत का वायरल वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications











