कंगना करेंगी मुजरा, शादी का अभी कोई इरादा नहीं
कंगना रानावत जो कि अभी 26 साल की हैं का कहना है मैं अभी अकेली हूं और मैं अभी किसी से भी शादी करने नहीं जा रही। कंगना रानावत की फिल्म रज्जो 15 नवंबर को रिलीज होगी जिसमें उन्होंने एक मुजरा करने वाली का किरदार निभाया है। कंगना इस साल कई सारे नये किरदारों में खुद को प्रूफ करने की कोशिश कर रही हैं। पहले सुपरवुमेन और उसके बाद मुजरा करने वाली इन दोनों किरदारों में कंगना को देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं। कंगना खुद अपने इन नये रुपों को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका ये भी कहना है कि वो फेस्टिवल सीजन में दर्शकों के सामने आएंगी ये बहुत खुशी की बात है।
रज्जो फिल्म में कंगना के साथ 17 साल का एक लड़का मुख्य हीरो का किरदार निभाएगा। कंगना का कहना है कि नाचने वाली का किरदार करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि ये एक बहुत ही सीरियस और दिल को छू देने वाला किरदार है। कंगना रानावत का करियर पिछले कुछ समय से काफी खराब दौर से गुजर रहा है। आशा है कि कृष और रज्जो जैसी फिल्में कंगना को एक बार फिर से सफलता दिलाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












